फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: चांदपुर समिति पर पुलिस की निगरानी में किसानों को बांटी गई खाद

विज्ञापन
चांदपुर समिति पर खाद के लिए लगी किसानों की भीड़। संवाद 
विज्ञापन
चांदपुर। गेहूं और गन्ने की बोआई का सीजन शुरू होने के साथ ही किसानों में खाद के लिए फिर से मारामारी शुरू हो गई है। शनिवार को स्थानीय सहकारी समिति पर खाद लेने आए किसानों की भीड़ को देखते हुए सचिव मनोज यादव को पुलिस बुलानी पड़ गई। बाद में पुलिस की निगरानी में किसानों को खाद बांटी गई।
विज्ञापन


समिति पर खाद के लिए आए किसानों ने बताया कि गन्ने और गेहूं की बोआई के समय खाद की जरूरत होती है। इसीलिए धान की फसल काटने के बाद जिन किसानाें ने रबी फसलों के लिए पलेवा करके खेत तैयार कर लिए हैं, वह सभी सुबह से खाद के लिए समिति के गोदाम पर पहुंचने लगे।
समिति के सचिव ने बताया कि गोदाम में 400 बोरी डीएपी और 40 बोरी यूरिया उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि खाद लेने के लिए सुबह से लंबी लाइन लग गई। इस कारण खाद का वितरण टोकन से किया गया। किसानों को प्रति एकड़ एक बोरी से अधिकतम चार बोरी खाद दी जा रही है। उन्होंने बताया कि टोकन प्रणाली जारी रहेगी, ताकि खाद की अगली खेप आने पर उन किसानों को दी जा सके, जिन्हें टोकन जारी किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें