पूर्व माध्यमिक विद्यालय चौढेरा से रैली निकालती छात्राएं। संवाद
भावलखेड़ा। मिशन शक्ति फेज-5 के तहत सोमवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय चौढेरा की छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। छात्राओं ने देश को बढ़ाना है, नारी को सशक्त बनाना है और सशक्त नारी, सशक्त समाज जैसे नारे लगाए। रैली गांव की विभिन्न गलियों से होते हुए विद्यालय में समाप्त हुई।
इसके बाद आयोजित गोष्ठी में एसएसआई कैलाश चंद्र ने महिला अपराधों से बचाव और सुरक्षा के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि आपात स्थिति में 112 और 1090 पर सूचना देकर तत्काल सहायता ली जा सकती है। किसी के परेशान करने पर संकोच न करें और परिवार व पुलिस को सूचना दें। इस दौरान महिला उपनिरीक्षक शैली समेत विद्यालय स्टाफ और ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद