जीएफ कॉलेज के बास्केटबॉल कोर्ट पर ट्रायल देते प्रतिभागी। संवाद
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के खेल परिषद के तत्वावधान में पुरुष एवं महिला वर्ग की अंतरमहाविद्यालयी बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए ट्रायल का आयोजन जीएफ कॉलेज के बास्केटबॉल कोर्ट पर किया गया। इसमें नौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपने खेल कौशल और तकनीकी दक्षता का प्रदर्शन किया।
विश्वविद्यालय के क्रीड़ा उपसचिव डॉ. प्रांजल शाही और पर्यवेक्षक डॉ. नीलू कुमार ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर रखी। जीएफ कॉलेज के प्राचार्य प्रो. मोहसिन हसन खान, खेल सचिव डॉ. मोहम्मद शोएब, संयुक्त खेल सचिव डॉ. मोहम्मद काशिफ नईम और बास्केटबॉल क्लब के अध्यक्ष डॉ. इमरान उपस्थित रहे। संवाद
-
जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 15 से
शाहजहांपुर। जिला स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 15 से 17 अक्तूबर तक परमवीर चक्र नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी। प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। यह जानकारी जिला क्रीड़ा सचिव रामकुमार ने दी। संवाद