फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पुलिस ने घर में ली तलाशी, चार रोल चाइनीज मांझा बरामद

विज्ञापन
शाहजहांपुर में चाइनीज मांझे के बारे में पूछताछ करती पुलिस - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चाइनीज मांझे पर प्रतिबंधित होने के बाद भी जनपद में बिक्री होने की लगातार शिकायतें आने के बाद सोमवार शाम को नगर मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप सिंह और सीओ सिटी सरवणन टी. ने छापेमार अभियान चलाया। अधिकारियों को अंजान चौकी के पास घर में मांझा बरामद हुआ है, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

चाइनीज मांझा से लोगों के घायल होने की घटनाएं सामने आने के बाद शासन ने इस पर प्रतिबंध लगा दिया था। आए दिन मांझे से लोगों के घायल होने की शिकायतें सामने आती रहती हैं। सोमवार शाम को नगर मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप सिंह और सीओ सिटी सरवणन टी. ने छापामार अभियान चलाया।
अधिकारियों ने अंजान चौकी के पास मांझे की दुकान पर छापा मारा। दुकान की तलाशी लेने पर चाइनीज मांझा बरामद नहीं हुआ। सीओ सिटी ने बताया कि महिला पुलिस ने मांझा विक्रेता के घर में तलाशी ली तो चार रोल चाइनीज मांझे के बरामद हुए हैं। प्रतिबंधित चाइनीज मांझा की बिक्री करने वाले पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें