फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी का खौफ, हत्यारोपी हिस्ट्रीशीटर पुलिस के हत्थे चढ़ा

विज्ञापन
पुवायां के गढ़ी मोहल्ले में हत्यारोपी राहुल के घर के बाहर खड़ी जेसीबी। - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। बरात में युवक की गोली मार कर हत्या करने के आरोपी हिस्ट्रीशीटर के घर दो जेसीबी पहुंचने के बाद बृहस्पतिवार रात वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। सीओ ने आरोपी के पकड़े जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

तीन मई की रात पुवायां की कांशीराम कॉलोनी में एक शादी समारोह के दौरान मामूली विवाद में पुवायां के मोहल्ला गढ़ी निवासी हिस्ट्रीशीटर राहुल अग्निहोत्री ने मोहल्ला कुरगंजा निवासी ओम राठौर के सिर में गोली मार कर हत्या कर दी थी और लोगों को धमका कर फरार हो गया था। घटना के समय घटनास्थल से एक किमी दूर एडीजी, आईजी और पीलीभीत, शाहजहांपुर के पुलिस अधीक्षक भी एक बरात में भाग लेने आए थे। सूचना पाकर एसपी एस. आनंद ने मौका मुआयना कर आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस की मौजूदगी में चार अप्रैल की शाम ओम राठौर का अंतिम संस्कार कर दिया गया था।
पुलिस और क्राइम ब्रांच की चार टीमों ने आरोपी की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी थी, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका था। बुधवार रात पुलिस ने आरोपी के घर के बाहर दो जेसीबी खड़ी करा दी थी। इससे आरोपी का घर ढहाने की चर्चाएं तेज हो गई थीं, लेकिन देर रात दोनों जेसीबी मौके से हटा ली गईं। जेसीबी से घर ढहाने की चर्चा आरोपी तक पहुंचने पर उसने कुछ खास लोगों की मदद से पुलिस से संपर्क साधा था और हाजिर होने की इच्छा जताई थी। इसके बाद सुरागरसी कर पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात आरोपी को पकड़ लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

कई लोगों को थाने लाकर की जा रही पूछताछ
ओम राठौर की हत्या के मामले में पुलिस कई लोगों को थाने लाकर पूछताछ कर रही है। जिस युवक की शादी में हत्या की घटना हुई, उसके पिता और मां को भी पूछताछ के लिए थाने लाया है। इसके अलावा आरोपी के कुछ परिजन भी पूछताछ के लिए लाए हैं। पुलिस जानने का प्रयास कर रही है कि हत्या कैसे और किन कारणों से की गई है।
विज्ञापन

हत्यारोपी को पकड़ लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद हत्या के कारणों की जानकारी हो सकेगी। -बीएस वीरकुमार, सीओ पुवायां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें