फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बिजली की लाइनों में फॉल्ट, गुल हुई आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रिमझिम बारिश के दौरान मंगलवार को कई जगहों पर फॉल्ट आने से बिजली आपूर्ति बाधित रही। गोविंदगंज उपकेंद्र में मालगोदाम के पास केबल जलने से करीब डेढ़ घंटे बिजली नदारद रही। वहीं अंटा फीडर पर डिस्क पंक्चर होने से दो से ढाई घंटे तक लोगों को बिजली का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

बारिश के दौरान ट्रिपिंग की समस्या के साथ ही फॉल्ट ने भी लोगों को परेशान किया। दोपहर बाद गोविंदगंज उपकेंद्र का टाउनहॉल फीडर पर मालगोदाम पर पूर्व सभासद ओपी कश्यप के घर के पास केबल जलने लगी। लोगों की सूचना के बाद जेई कफील अहमद ने तुरंत ही फीडर को बंद कराकर केबल को सही कराया। इसके इसके बाद आपूर्ति को बहाल कर दिया गया।
इसके बाद करीब पांच बजे हथौड़ा उपकेंद्र का अंटा फीडर बंद हो गया। इससे बड़ा इलाके प्रभावित हो गया। शाम का समय होने के चलते लोग सबमर्सिबल व मोटर नहीं चलने से पानी का संकट खड़ा हो गया। सूचना पर जेई अंकित तिवारी ने लाइन पर गश्त शुरू कराई। उन्हें जानकीनगर में डिस्क पंक्चर मिली है। जिसे सही कराकर आपूर्ति को बहाल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें