फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ज्वाइंट केबल में खराबी, तीन घंटा बंद रहा उपकेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अब्दुल्लागंज उपकेंद्र के ज्वाइंट किट केबल खराब होने के चलते करीब तीन घंटे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रही। इसी तरह लाइन पर बंदर कूदने की वजह से गोविंदगंज उपकेंद्र का टाउन हॉल फीडर करीब डेढ़ घंटे बंद रहा। बिजली जाने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

पूर्वाह्न 11 बजे अब्दुल्लागंज उपकेंद्र ट्रिप होने से पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। स्टाफ ने इनकमिंग नंबर दो की ज्वाइंट किट केबल को चेक किया तो वह खराब मिली। इसे सही करने के प्रयास शुरू किए गए। इस अवधि में अब्दुल्लागंज, जियाखेल, मेहमान शाह, अजीजगंज समेत कई इलाकों की बिजली आपूर्ति बाधित रही।
जेई राजेश सैनी ने बताया कि दिन में करीब एक बजे आपूर्ति सामान्य कर दी गई थी। दूसरी ओर शाम करीब पांच बजे गांधी भवन के पास लाइन पर बंदर कूदने की वजह से ट्रांसफॉर्मर में फॉल्ट आ गया। इसके चलते टाउनहॉल फीडर को बंद करना पड़ गया। करीब डेढ़ घंटे तक बिजली नदारद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें