फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 33 केवीए लाइन में फाॅल्ट, 150 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित

विज्ञापन
बिजली नहीं आने से प्रदर्शन करते सुभाषनगर के लोग। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भीषण गर्मी में लोगाें को निर्बाध बिजली की आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। अटसलिया उपकेंद्र की 33 केवीए लाइन टू फेस हाेने के कारण बादशाहनगर उपकेंद्र भी बंद हो गया। इसके चलते करीब 150 गांवों की बिजली गुल होने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

अटसलिया उपकेंद्र से ही बादशाहनगर को जोड़ा गया है। बृहस्पतिवार की रात करीब दस बजे अटसलिया उपकेंद्र की लाइन टू फेस होने के कारण दोनों उपकेंद्र की आपूर्ति बाधित हो गई। जेई संजीव शर्मा ने अपनी टीम के साथ लाइन पर गश्त शुरू की और करीब दो घंटे के बाद लाइन को जोड़कर आपूर्ति को बहाल किया जा सका।
रात 11 बजे बहादुरगंज उपकेंद्र के अंतर्गत पोस्ती पाकड़ में बिजली गुल हो गई। लोगों ने उपकेंद्र पर कॉल की, तब 12 बजे बिजली मिल सकी। इसी तरह हथौड़ा उपकेंद्र के मोहल्ला रेती में रात 12 बजे सिर्फ एक फेज आने से लोग परेशान रहे। एक घंटे के बाद कर्मचारियाें ने पहुंचकर फॉल्ट को दूर किया। अब्दुल्लागंज उपकेंद्र के भारद्वाजी मोहल्ले में रात 11 बजे बिजली चली गई। रात करीब साढ़े 12 बजे बिजली आने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

शुक्रवार को अब्दुल्लागंज उपकेंद्र के छोटा चौक में सुबह सात बजे बिजली गुल हो गई। सुबह करीब दस बजे आपूर्ति बहाल होने से लोगों ने राहत की सांस ली। एसई अनुज प्रताप सिंह ने बताया कि जहां भी लाइन फॉल्ट हुए हैं, उन्हें ठीक कर दिया गया है।

ककरा उपकेंद्र की बिजली गुल होने से बिफरे लोग, हंगामा किया
शाहजहांपुर। ओवरलोडिंग के कारण ककरा उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति पटरी से उतर गई। सुभाषनगर और प्रोफेसर कॉलोनी में 12 घंटों से ज्यादा तक बिजली नहीं आने पर भड़के लोगों ने शुक्रवार को हंगामा किया। उपकेंद्र पर जाकर नारेबाजी की।
ककरा उपकेंद्र पर ओवलोडिंग के कारण आनंदपुरम कॉलोनी, सुभाषनगर, मक्कू बजरिया, अलीजई समेत कई इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बृहस्पतिवार दोपहर तकनीकी कमी के कारण तीन बजे गई बिजली रात में करीब आठ बजे आई। इसके बाद सुभाषनगर इलाके की बंच लाइन जलने से फिर बिजली गुल हो गई।
पूरी रात लोग गर्मी में करवटें बदलते रहे। दोपहर में लोगों ने उपकेंद्र पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। लोगों ने विद्युत अधिकारियों के खिलाफ नारे लगाए। अधिशासी अभियंता नगर ने किसी तरह मामले को शांत कराते हुए जल्द ही आपूर्ति बहाल कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद टीम सुभाषनगर पहुंची। लोगों ने देर से काम कराने पर हंगामा किया। विवाद बढ़ने पर अशफाकनगर चौकी से पुलिस बुलानी पड़ गई।
एसडीओ विपिन गुप्ता ने अलग से लाइन डालने की बात कही। इसके बाद लाइन दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल की गई। इस दौरान पार्षद नवनीत उर्फ विनय सक्सेना, शमीम आजाद, राम मुरारी मिश्रा, कृष्ण कुमार सक्सेना, चंद्रशेखर श्रीवास्तव, प्रदीप वर्मा, रूपेश जौहरी, ठाकुर हनुमेश सिंह, अनिल कुमार, डॉ.प्रशांत सिंह, अभिषेक शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद

ककरा उपकेंद्र के जेई बीमार हैं। ऐसे में गोविंदगंज उपकेंद्र के जेई को कार्य कराने के लिए जिम्मेदारी दी है। विद्युत आपूर्ति सुचारु रखने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।
-आरपी सिंह, अधिशासी अभियंता नगर

तुलापुर में बिजली सप्लाई सुचारू होने पर ली राहत की सांस



खुटार। गांव तुलापुर में नया ट्रांसफाॅर्मर रखने के बाद शुक्रवार को लाइन फाल्ट दूर कर बिजली आपूर्ति शुरू करा दी गई। इससे उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। तुलापुर के ग्रामीणों ने बताया था कि एक महीने से लोग लो वोल्टेज और बिजली कटौती से परेशान थे। कुछ दिन से रात में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद कर दी गई थी। दिन में केवल ढाई घंटे बिजली मिल रही थी। ट्रांसफाॅर्मर में खराबी से समस्या हो रही थी। 24 जून को गांव के लोगों ने प्रदर्शन किया। 25 जून को गांव में नया ट्रांसफाॅर्मर रखवा दिया गया। शुक्रवार को लाइन ठीक होने के बाद आपूर्ति शुरू हो गई। संवाद
-
बिजली संकट के विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं का धरना

निगोही। बिजली संकट के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को विद्युत उपकेंद्र पर धरना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार मनु माथुर और सीओ सदर शुभम वर्मा के सामने विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) प्रमोद राजपूत ने धरने का नेतृत्व कर रहे यूनियन के मंडल महासचिव देवेंद्र पाल सिंह से बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए पांच दिन का वक्त मांगा। इसके बावजूद भाकियू नेता आंदोलन खत्म करने के लिए राजी नहीं हुए। मंडल महासचिव ने कहा कि पांच दिन तक क्रमिक अनशन जारी रहेगा। एक्सईएन से वार्ता के बाद कार्यकर्ताओं ने नायब तहसीलदार को ज्ञापन दिया।
एक्सईएन ने बताया कि बिजली से संबंधित समस्याओं का निराकरण पांच दिन में करा दिया जाएगा। इस दौरान मंजीत सिंह, संदीप सिंह, रवि प्रताप सिंह, हाफिज जीशान खां, माधुरी देवी, रीता देवी, चरन जीत सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
-
ओवरलोडिंग से जले बंच केबल से कचरे के ढेर में लगी आग



मीरानपुर कटरा। मोहल्ला आतिशबाजान में विद्युत ट्रांसफाॅर्मर की बंच केबल शुक्रवार को दिन में करीब 11 बजे बिजली की ओवरलोडिंग से जल उठी। केबल टूटकर नीचे गिरने से सड़क पर पड़े कचरे के ढेर में आग लग गई। आग के विकराल होने पर मोहल्ले के लोगों ने पुलिस, विद्युत निगम और फायर ब्रिगेड को सूचना देकर मौके पर बुलाया। बाद में अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग ठंडी होने के बाद विद्युत कर्मचारियों ने जली हुई बंच केबल बदलने का काम शुरू किया। मोहल्ले में करीब पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहने के बाद शाम करीब चार बजे से आपूर्ति शुरू हो सकी। संवाद

बिजली नहीं आने से प्रदर्शन करते सुभाषनगर के लोग। स्रोत: स्वयं

बिजली नहीं आने से प्रदर्शन करते सुभाषनगर के लोग। स्रोत: स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें