शाहजहांपुर। यात्रियों को सुखद सफर देने के लिए चलाई गई समर स्पेशल ट्रेनें घंटों विलंब से आ रहीं हैं। इसके चलते यात्रियों को काफी लंबा इंतजार करना पड़ रहा।
कोलकाता से अमृतसर जंक्शन जाने वाली 04623 अमृतसर स्पेशल ट्रेन का रोजाना शाहजहांपुर आने का समय पूर्वाह्न 11 बजे है। शुक्रवार को यह ट्रेन सात बजे पहुंची। इसी तरह 04228 वाराणसी स्पेशल ट्रेन का भी यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा। ट्रेन दोपहर में 3:53 बजे आती है। यह अपने तय समय से नौ घंटे विलंब से आएगी।
03311 चंडीगढ़ स्पेशल ट्रेन ने यात्रियों को दो घंटे इंतजार कराया। ट्रेन के आने का समय दिन में 4:50 बजे है, जबकि ट्रेन साढ़े छह बजे आई। रोजाना ही समर स्पेशल ट्रेनों के विलंब से आने से यात्रियों को दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ रहा है। संवाद