पितृ विसर्जन सोमवती अमावस्या ढाईघाट में हजारों श्रद्धालुओं ने पतित पावनी गंगा मइया में डुबकी लगाकर पूर्वजों का स्मरण करते हुए जलदान कर परिवार की सुख समृद्धि का आशीर्वाद लिया।
हिंदू समाज में पितृ पक्ष का विशेष महत्व है। इसमें लोग अपने पूर्वजों की पुण्यतिथि पर ब्राह्मणों को भोज देकर परिवार की सुख समृद्धि की कामना करते हैं। पितृ पक्ष के अंतिम दिन पितृ विसर्जन अमावस्या को गंगातट पर जलदान के साथ गंगा पुरोहितों को दान पुण्य कर पूर्वजों को विदा किये जाने की प्रथा है। पितृ विसर्जन एवं सोमवती अमावस्या एक ही दिन पड़ने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु ढाईघाट गंगातट पर स्नान करने पहुंचे। इस अवसर पर ढाईघाट गंगातट पर विशाल मेला लगा।