फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलालाबाद में धूमधाम से निकली शिव बारात

Sun, 11 Oct 2015 10:48 PM IST
जलालाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री परशुराम रामलीला कमेटी के तत्वावधान में शनिवार को भगवान शिव बारात की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। देर रात मोहल्ला ब्रह्मनान स्थित प्राचीन शिव मंदिर के प्रांगण में शिव-पार्वती का विवाह हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

भगवान परशुराम मंदिर से शाम करीब सात बजे शुरू हुई शोभायात्रा भगवान शिव के जयकारों के साथ नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई रात में रामलीला मैदान पहुंची। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने भगवान के स्वरूपों का भोग लगाकर उनकी आरती उतारी। शोभायात्रा में भगवान शिव-पार्वती के अलावा अष्टभुजी मां दुर्गा, राधा कृष्ण, लक्ष्मी नारायण, भगवान परशुराम, गणेश जी समेत कई देवी देवताओं के आकर्षक स्वरूप शामिल थे। रात करीब दो बजे शिव मंदिर संस्थान की ओर से भगवान शिव पार्वती का विवाह उत्सव संपन्न कराया गया। इस दौरान कमेटी के संजय पाठक, गोपाल मोहन द्विवेदी, अजय पांडेय, गिरिजेश कटियार, महेंद्र कटियार, दिलीप अग्निहोत्री, रामू अग्निहोत्री, हरदयाल गुप्ता आदि बराबर व्यवस्था में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें