बोला- गुस्से में कर दी बेटी की हत्या
भूपेंद्र ने बताया कि बेटी पढ़ने में तेज थी। मेहनत-मजदूरी करके उसकी पढ़ाई करा रहा था कि वह किसी काबिल बन जाएगी। बेटी को कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। सोचा बाद में समझ जाएगी। जब उसने पलटकर जवाब दिया तो वह सहन नहीं कर पाया और गुस्से में बेटी की हत्या कर दी। भूपेंद्र ने बताया कि प्यार से पाली बेटी को मारने का बहुत अफसोस है। समाज में बेइज्जती के डर से मजबूरी में यह कदम उठना पड़ा।
इधर-उधर छिपकर काटा समय
भूपेंद्र ने बताया कि बेटी की हत्या करने के बाद वह थाने में आत्मसमर्पण करने जा रहा था। जैसे-जैसे थाना करीब आ रहा था, उसके अंदर पुलिस का डर उसके अंदर बढ़ता गया। बाद में वह भाग गया। इसके बाद क्षेत्र में इधर-उधर छुपकर समय काटा। बुधवार को सुबह शाहजहांपुर चला आया।
वह पंजाब जाने के लिए घर रुपये लेने जा रहा था। रात में कई जगह रास्ते में लिफ्ट लेकर सुबह गांव की तरफ जा रहा था। तभी पुलिस को सूचना मिली और उसने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई तलवार बरामद की।
आरोपी भूपेंद्र पंजाब भागने की फिराक में था। वह घर से रुपये लेने आया था। तभी सूचना मिलने पर पुलिस ने उसको गिरफ्तार किया। मामले में विधिक कार्रवाई कर उसको जेल भेज दिया गया है। - अमित कुमार चौरसिया, सीओ जलालाबाद