फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: भीषण गर्मी और तेज धूप में यूरिया के लिए लाइन में लगे रहे किसान

विज्ञापन
खुटार के इफको किसान सेवा केंद्र पर यूरिया खाद के लिए तेज धूप में लाइन में लगे किसान। संवाद
विज्ञापन
खुटार। यूरिया के लिए किसान मंगलवार को भी परेशान रहे और भीषण गर्मी, धूप में इफको किसान सेवा केंद्र पर कतार में लगने के लिए विवश हुए।
विज्ञापन

नेता और अधिकारी जंबो रैक लगने, यूरिया की कोई कमी नहीं होने का दावा कर रहे हैं, लेकिन जब यूरिया की कमी नहीं है तो खाद के लिए कतार क्यों लग रही हैं, इसका जवाब किसी के पास नहीं है। मंगलवार को तेज धूप और गर्मी ने घरों में भी लोगों को परेशान कर डाला, ऐसे में किसानों को खुले में यूरिया के लिए कतार में लगना पड़ा। खुटार के इफको केंद्र पर कतार में लगे कुछ किसानों ने छाता, अंगोछे का सहारा लेकर धूप से बचने का प्रयास किया लेकिन तमाम किसान भूखे-प्यासे कतार में लगे रहे।
विज्ञापन

किसान रामचंद्र, जयजय राम, मिथिलेश कुमार, आसिफ अली आदि ने बताया कि नेता और अधिकारी कह रहे हैं, यूरिया की कोई कमी नहीं है तो उन लोगों को कतार में क्यों लगाया जा रहा है। दो-तीन काउंटर खोलकर यूरिया वितरित करनी चाहिए। जंबो रैक लगने की बात भी कही जा रही है, लेकिन यूरिया आखिर जा कहां रही है। किसानों का कहना है कि यूरिया डालने में देरी से धान और गन्ने को भारी नुकसान होगा, इस कारण तेज धूप में भी कतार में लगकर यूरिया लेना मजबूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें