फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जलालाबाद मंडी में किसानों ने प्रदर्शन कर दिया धरना

विज्ञापन
जलालाबाद मंडी परिसर में धरना देते किसान कल्याण महासंघ के कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
जलालाबाद। किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए डीएम को ज्ञापन देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने के विरोध में किसान कल्याण महासंघ के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मंडी परिसर में धरना दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर संगठन के जिलाध्यक्ष रिजवान खां ने कहा कि किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर डीएम को चार सूत्री ज्ञापन देने पर भी किसी समस्या का समाधान नहीं होना किसानों की उपेक्षा का प्रमाण है। सहकारी समितियों में पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं होने, खाद की कालाबाजारी होने, मंडी में धान की तौल के नाम पर किसानों से हो रही खाद्यान्न की वसूली आदि कई समस्याओं को उठाया गया। धरना प्रदर्शन में संगठन के महासचिव आदर्श दुबे, राजीव शर्मा, यूसुफ खां, सुरजीत आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें