फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: चीनी मिल में घटतौली के आरोप में किसानों का हंगामा

विज्ञापन
चीनी मिल में हंगामे के दौरान मौजूद किसान। स्रोत:  जागरण पाठक
विज्ञापन
तिलहर। किसानों ने चीनी मिल कर्मचारियों पर घटतौली का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। चीनी मिल के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह मामले को शांत कराया।
विज्ञापन

बुधवार रात करीब आठ बजे किसान ट्रॉली में गन्ना लेकर चीनी मिल में तौल कांटे पर पहुंचे। तौल के दौरान वजन में अंतर होने पर किसानों ने नाराजगी जताई। तौल कांटे में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। तौल कर्मचारियों ने किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने।
कुछ किसान 50 किलो का बाट लेकर तौल कांटे पर पहुंच गए और उसका वजन कराया। किसानों का आरोप है कि बाट रखने पर करीब 20 किलो का अंतर आया। इसके बाद किसानों ने चीनी मिल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

स्थिति बिगड़ती देख सीसीओ दमिनेश रॉय ने पहुंचकर किसानों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया। तौल कांटे की दोबारा जांच कराई और उसे ठीक कराया गया। इसके पश्चात किसानों का गन्ना फिर से तौला गया। चीनी मिल प्रबंधन की ओर से शैलेंद्र आस्थाना ने घटतौली के आरोपों को निराधार बताया है।
उन्होंने कहा कि किसानों के 50 किलो का बाट तेजी से रखने के कारण तौल में अस्थायी गड़बड़ी दिखाई दी थी। बाद में जब बाट को सही तरीके से रखा गया तो वजन सही पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें