फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: उत्तराखंड के किसान गन्ना शोध परिषद के प्रशिक्षण में हुए शामिल

विज्ञापन
गन्ना शोध परिषद में किसानों को जानकारी देते हुए वैज्ञानिक। स्रोत: परिषद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गन्ना शोध परिषद में बुधवार को उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर, हरिद्वार एवं देहरादून से 20 सदस्यीय किसानों का दल पहुंचा। उन्हें गन्ना उत्पादन बढ़ाने की दिशा में वैज्ञानिक तकनीक की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का वर्चुअली शुभारंभ निदेशक वीके शुक्ल ने किया। उन्होंने कहा कि दो दिवसीय प्रशिक्षण में व्याख्यान के साथ-साथ प्रायोगिक जानकारी भी दी जाएगी। किसानों को प्रयोगशाला भ्रमण एवं शोध प्रक्षेत्र भ्रमण भी कराया जाएगा। शोध प्रक्षेत्र पर विभिन्न किस्मों को दिखाने के साथ उनकी बुआई की विधि एवं कृषि यंत्रों की जानकारी दी जाएगी।
सेवरही संस्थान के संयुक्त निदेशक डाॅ. सुभाष सिंह ने किसानों से ऑनलाइन जुड़कर जानकारी दी। किसानों को गन्ने की नवीन किस्म कोशा 18231, कोशा 19231 के बारे में बताया गया। प्रसार अधिकारी डॉ. संजीव पाठक ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल किसानों को गन्ना उत्पादकता की जानकारी मिलेगी। प्रशिक्षण में डॉ. अरविंद कुमार, डाॅ. जीएन गुप्ता, नीलम कुरील, डाॅ. सुजीत प्रताप सिंह आदि ने भी जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें