फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मिलेट्स की खेती करने के लिए किसानों को किया गया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
- गन्ना शोध परिषद में दूसरे दिन किसानों को कार्यशाला में दी गई जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। मिलेट्स रेसिपी विकास एवं उपभोक्ता जागरूकता के दो दिवसीय कार्यक्रम में दूसरे दिन गन्ना शोध परिषद संस्थान में किसान कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को मोटे अनाज जैसे-मिलेट्स की खेती के लिए जागरूक किया गया।

कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. आरडी तिवारी ने मिलेट्स की खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को उत्साहित कर इसकी गुणवत्ता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उप कृषि निदेशक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि मिलेट्स की खेती करने से आय में इजाफा होगा और लागत बहुत कम लगती है। बाजार में मोटे अनाज यानी मिलेट्स की मांग भी बढ़ रही है। कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक डाॅ. प्रवीण कुमार कपिल, सहायक निदेशक गन्ना, डॉ. अरुण कुमार सिंह मिलेट्स की खेती और गो आधारित खेती (प्राकृतिक खेती) को बढ़ावा देने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया और उसकी गुणवत्ता के विषय में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन



किसानों से बातचीत -

- मिलेट्स कार्यशाला में वैज्ञानिकों से काफी अच्छी जानकारी मिली। पहले सिर्फ गेहूं और धान की फसल करते थे, लेकिन अब मिलेट्स की भी खेती करेंगे।

महेंद्र दुुबे।


कार्यशाला में मोटे अनाज की उपयोगिता के बारे में पता चला। इसके उत्पादन में लागत कम लगती है और फायदा अधिक होता हैं। इसकी खेती भी करेंगे।

- लल्ला सिंह यादव।
-

काफी पहले मिलेट्स की खेती करते थे। उस समय इसकी मांग घट गई थी और घाटा होता था। अब फिर से मिलेट्स प्रचलन में आ गया है। इसकी खेती से लाभ लेंगे।

- सुदीप मोहन आर्य।

किसानों ने मिलेट्स की खेती करना बंद कर दी थी। फिर से किसान इसकी खेती के लिए जागरूक हो रहे हैं। कार्यशाला में मिलेट्स की खेती के बारे में विस्तार से बताया गया है।
- सर्वेश कुमार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें