फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: एक माह बाद डीएपी वितरण होने से किसानों को मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुर्रियाकलां। गांव की सहकारी समिति पर शुक्रवार को करीब एक माह के बाद एक ट्रक डीएपी पहुंची। इसके साथ ही उसका वितरण शुरू करा दिए जाने से किसानाें को बड़ी राहत मिली।
विज्ञापन

स्थानीय सहकारी समिति के गोदाम पर गत एक माह से डीएपी का स्टॉक नहीं था। हालांकि, अगैती गेहूं की बोआई के लिए किसानों की भारी मांग पर कई बार एनपीके भेजी गई, लेकिन डीएपी नहीं आई। ऐसे में तमाम किसानों को मजबूरी में विकल्प के रूप में एनपीके लेकर अगैती गेहूं की बोआई करनी पड़ी।
अब डीएपी आने पर किसानो को उसका वितरण शुरू कर दिया गया। किसानों का कहना था कि डीएपी के इंतजार में पलेवा किए हुए खेतों की नमी सूखने लगी थी, लेकिन अब डीएपी मिलने पर खेतों में बोआई कर सकेंगे। समिति के सचिव रंजीत सिंह ने बताया कि सभी किसानों को उनकी जरूरत के अनुसार डीएपी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि रबी सीजन में अब तक समिति से दो हजार बोरी डीएपी और लगभग पांच हजार बोरी एनपीके बांटी जा चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें