फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बर्बाद फसलों का मुआवजा दिलाए जाने की किसानों ने उठाई मांग

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में किसान सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते हुए। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भारतीय किसान यूनियन भानु गुट ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट रजनीकांत को दिया। इसमें कहा गया कि तीन दिन से लगातार तेज हवा के साथ बारिश की वजह से किसानों की धान समेत अधिकतर फसलें बर्बाद हो गई हैं। इससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है। फसलों का सर्वे कराकर किसानों को शीघ्र मुआवजा वितरण किया जाए। धान खरीद के लिए पर्याप्त क्रय केंद्र खोले जाएं और बिचौलियों को दूर रखा जाए। इस दौरान जिलाध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह यादव, सतेंद्र कुमार सिंह, संत कुमार मिश्रा, रामजी शर्मा, अनिरुद्ध राज, हेतराम राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पुवायां। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह यादव ने डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को देकर बारिश से खराब हुई फसलों का सर्वे कराने और मुआवजा दिए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि लगातार तीन दिन बारिश और तेज हवा चलने से जिलेभर में फसलों को काफी नुकसान हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें