फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सहकारी समिति पर रात में खाद उठवाने पर किसानों का हंगामा

विज्ञापन
खुटार की लालपुर साधन सहकारी समिति में हंगामा करते किसान। संवाद
विज्ञापन
खुटार। साधन सहकारी समिति से रात में खाद उठवाए जाने की जानकारी होने पर आसपास गांवों के किसानों ने मौके पर हंगामा किया। किसानों और सचिव के बीच काफी देर तक नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

साधन सहकारी समिति लालपुर में सोमवार शाम सात बजे ट्राॅली में खाद लादी जा रही थी। जानकारी होने पर लालपुर, सरेली, सलनहां गांव के सैकड़ों ग्रामीण समिति पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे।
इस पर ट्रैक्टर-ट्राॅली का चालक मौके से भाग गया। किसानों ने बताया कि समिति के सदस्य किसान एक-एक बोरी खाद के लिए परेशान होते है जबकि समिति में कालाबाजारी कर रात में खाद भेजी जा रही है।
विज्ञापन

किसानों कहना था कि मामले की पूरी जांच और कार्रवाई होनी चाहिए। समिति के सचिव मनोज यादव ने बताया कि ट्राॅली में लादी जा रही खाद समिति के सदस्य को दिन में आवंटित की गई थी।
इसका बायोमीट्रिक डिवाइस पर किसान का अंगूठा भी लगा है लेकिन वह किसी कारण दिन में खाद नही ले जा सका। शाम को उसकी खाद ट्राॅली में लादी जा रही थी। कोई कालाबाजारी नहीं की जा रही है।
घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। समिति के अध्यक्ष राजेश वर्मा में बताया कि जानकारी होने पर मौके पर गए थे। खाद समिति के सदस्य की ट्राॅली में लादी जा रही थी। किसानों को गलत जानकारी हो गई थी इसीलिए उन्होंने हंगामा किया। घटना की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें