फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुवायां में चोरी कर रहे बीसलपुर के युवक को किसानों ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। गांव जनकापुर में राजू के खेत से झटका मशीन की बैटरी चोरी कर रहे पीलीभीत के थाना बीसलपुर के गांव खांडेपुर के रंजीत को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

राजू का गांव के पास ही खेत है। पशुओं से फसल की सुरक्षा के लिए उन्होंने खेत के चारों ओर तार लगाकर बैटरी से झटके वाला करंट छोड़ रखा है। शनिवार सुबह राजू खेत पर पहुंचे तो एक युवक उनके खेत पर लगी झटका मशीन की बैटरी, बेलचा, सिंचाई के काम आने वाला पाइप आदि लेकर जा रहा था। राजू के टोकने पर युवक भागने लगा। उन्होंने युवक को पकड़ लिया।
इस बीच गांव के अनुज, बाबूराम, राजीव आशीष शर्मा भी पहुंच गए। पूछताछ में युवक ने अपना नाम-पता बताया और चोरी करने की बात स्वीकार की। इसके बाद राजू आदि पकड़े गए रंजीत को थाने लाए। पुलिस ने राजू की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर रंजीत का चालान कर दिया है। कोर्ट से रंजीत को जेल भेज दिया गया है। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि लोगों ने रंजीत को चोरी के सामान के साथ पकड़ा है। रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें