फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बिजली कटौती और खाद संकट से जूझ रहे किसान, धरने पर बैठे सपाई

विज्ञापन
जलालाबाद में चौराहे पर धरना देते सपा कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
प्रशासन विरोधी नारेबाजी कर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जलालाबाद। सपा कार्यकर्ताओं ने बिजली कटौती और खाद संकट समेत विभिन्न समस्याओं के निस्तारण के लिए डीएम को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन तहसीलदार पैगाम हैदर को सौंपा। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे तथा तहसील परिसर में धरना दिया।
पार्टी की पूर्व लोकसभा प्रत्याशी ज्योत्सना कश्यप व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सूरज पाल सिंह यादव की अगुआई में पहले सभी कार्यकर्ता डाक बंगला परिसर में इकट्ठा हुए। वहां से जुलूस निकालकर नारेबाजी करते हुए नगर के मुख्य चौराहे पर पहुंचे। वहां सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। इससे वाहनों के आवागमन में रुकावट पड़ने लगती। जाम लगता, इससे पहले कार्यकर्ता उठ गए और नारे लगाते हुए तहसील पहुंचे और धरना दिया।
विज्ञापन

ज्ञापन में सभी समितियों पर पर्याप्त मात्रा में डीएपी व यूरिया खाद उपलब्ध कराने, खेतों की सिंचाई के लिए बिजली की कटौती बंद करने, खेतों व सड़कों पर घूमने वाले पशुओं पर गोआश्रय स्थल भिजवाने, विलय किए गए स्कूलों को दोबारा शुरू कराने, नगर समेत अल्हागंज में आए दिन जाम की समस्या से निजात दिलाने आदि मांगों का उल्लेख है।
विज्ञापन

प्रदर्शन में नगर अध्यक्ष संजीव गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य रामदास राठौर, पंकज यादव, हरनाम सिंह यादव, जान मोहम्मद, जयेंद्र यादव आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें