कलान। सियार के काटने से एक किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्र के ग्राम सथरा धर्मपुर निवासी जबर सिंह यादव (45) को तीन महीने पूर्व उनके खेत में सियार ने हाथ में काट लिया था, उन्होंने घर पर इस बात का जिक्र नहीं किया।
हालत खराब हुई तो बृहस्पतिवार को परिजन उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। जहां से उन्हें फर्रुखाबाद के राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर किया गया। वहां भी उन्हें कोई फायदा नहीं हुआ तो परिजन सैफई मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि जबर सिंह यादव अविवाहित थे। संवाद