फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसे आई मौत, स्तब्ध रह गए लोग: अचानक स्टार्ट हुआ ट्रैक्टर... किसान को कुचलकर मकान की दीवार से टकराया

Sat, 13 Jan 2024 03:24 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में दर्दनाक हादसे में किसान की मौत हो गई। किसान रोजा चीनी मिल से लौट रहा था, तभी उसका ट्रैक्टर बंद हो गया। वह नीचे उतरकर ट्रैक्टर सही कर रहा था, तभी अचानक ट्रैक्टर स्टार्ट हो गया और उसे कुचलते हुए गुजर गया। 
विज्ञापन
ट्रैक्टर की टक्कर से टूटी दीवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में रोजा चीनी मिल से गन्ना तुलवाकर वापस जाते समय किसान का ट्रैक्टर अचानक बंद हो गया। किसान ने नीचे उतरकर ट्रैक्टर स्टार्ट करने का प्रयास किया। तभी अचानक स्टार्ट हुआ ट्रैक्टर गियर पड़े होने के कारण किसान को कुचलता हुआ मकान की दीवार तोड़कर अंदर घुस गया। किसान की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन


थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के ग्राम दिउकली निवासी पूरनलाल (50) शुक्रवार शाम अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली से गन्ना लेकर रोजा चीनी मिल आए थे। शनिवार दोपहर 12 बजे गन्ना तुलवाकर ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर घर जाने के लिए निकले। मिल गेट से लगभग दो सौ मीटर चलने के बाद ट्रैक्टर अचानक बंद हो गया। काफी प्रयास करने के बाद ट्रैक्टर स्टार्ट नहीं हुआ। 

विज्ञापन

गियर में होने के कारण चल पड़ा ट्रैक्टर 
पूरनलाल ट्रैक्टर से नीचे उतरकर उसे स्टार्ट करने का प्रयास करने लगे, तभी अचानक ट्रैक्टर स्टार्ट हो गया। गियर पड़ा होने के कारण ट्रैक्टर चल पड़ा और पूरनलाल को कुचलते हुए अजीत सिंह के मकान की दीवार तोड़कर अंदर घुस गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। 

मौके पर पहुंची थाना रामचंद्र मिशन पुलिस ने घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को अपने कब्जे में ले लिया है। पूरनलाल के परिवार में पत्नी बसंती और तीन बेटे व तीन बेटी हैं। दो बेटों की शादी हो चुकी है। पूरनलाल की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें