फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्लोमा फार्मासिस्ट ने रैली निकालकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज में फार्मासिस्टों ने प्रदर्शन किया। - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के सदस्यों ने बुधवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज में रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। दो घंटे की हड़ताल भी की गई। चेतावनी दी है कि जल्द ही मांगे पूूरी नहीं हुईं तो 20 दिसंबर से सभी स्वास्थ्य सेवाएं बंद कर दी जाएंगी।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज में तैनात फार्मासिस्ट ने सातवें दिन बुधवार सुबह आठ से दस बजे तक दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया। सीएचसी और पीएचसी पर तैनात फार्मासिस्ट ने भी दो घंटे तक दवा वितरण संबंधित कार्यों को बंद रखा। इस दौरान राजकीय मेडिकल कॉलेज में तैनात फार्मेसिस्टों ने परिसर में रैली निकालकर विरोध दर्ज कराया।
मांगें पूरी न होने पर फार्मासिस्ट ने चेतावनी दी है कि 20 दिसंबर से पोस्टमार्टम और इमरजेंसी समेत सभी स्वास्थ्य सेवाएं पूर्ण रूप से बंद कर दी जाएंगी। इस दौरान मंडलीय सचिव डॉ. अजय नागर, डॉ. जेडी बंसल, डॉ. सुभाष कनौजिया, डॉ. मोहम्मद मुजाहिद, डॉ. मंसूर, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. संदीप गुप्ता, डॉ. एसवी सचान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें