फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हादसे में मृत मामा-भांजा के शव पहुंचते ही बिलख उठे परिजन

विज्ञापन
निगोही में रोते बिलखते मृतकों के परिजन। संवाद
विज्ञापन
निगोही (शाहजहांपुर)। बरेली में लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में शुक्रवार की रात हुए हादसे में मृत ईसापुर निवासी 18 वर्षीय लेखपाल और गलरामपुर गांव के 19 वर्षीय मंगल सिंह के शव शनिवार को दोपहर बाद उनके घरों पर पहुंचे तो परिजन चीत्कार कर उठे। पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा ने दोनों के घरों पर जाकर परिजनों को सांत्वना देने के साथ उन्हें हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया। देर शाम दोनों का गमगीन माहौल में उनके गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

लेखपाल और मंगल सिंह रिश्ते में मामा-भांजा थे। शुक्रवार को दोनों बाइक का पिछला हिस्सा काटकर बनाई गई ट्राॅली में बैठकर मजदूरी करने पंजाब जा रहे थे। ट्राॅली में दोनों के अलावा लेखपाल की मां फूलमती, ईसापुर निवासी पार्वती, राजकुमार और श्रीराम भी बैठे थे। बरेली के झुमका चौराहा से आगे बढ़ते ही ट्रक की टक्कर लगने से बाइक ट्राॅली पर सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टर ने लेखपाल और और उनके भांजे मंगल सिंह को मृ़त घोषित कर दिया। चारों घायलों का बरेली में उपचार हो रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें