फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अभिनेता राजपाल यादव का दावा, अब होगी दमदार वापसी, 12 फिल्मों के साथ बड़ी डील

Wed, 19 Aug 2026 03:06 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

अभिनेता राजपाल यादव ने हाल ही में 12 फिल्मों के लिए करार करने का दावा किया है। फोकस प्रोटेलियम ग्रुप के साथ हुए इन फिल्मों की शूटिंग 2027 से शुरू होगी। ये फिल्में अगले दस साल में रिलीज होंगी।
विज्ञापन
राजपाल यादव। स्रोत: सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंबे समय से आर्थिक मुश्किलों और कानूनी दुश्वारियों से जूझ रहे अभिनेता राजपाल यादव के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। अभिनेता ने हाल ही में एक साथ 12 बड़ी फिल्मों के लिए साइन-अप करने का दावा किया है, जिसके तहत करीब 1200 करोड़ रुपये की एक बड़ी डील हुई है। राजपाल यादव ने खुद मैसेज भेजकर यह जानकारी मीडिया से साझा की है।

विज्ञापन


कुछ समय पहले राजपाल यादव के ऋण नहीं चुकाने के मामले में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने बंडा स्थित उनकी 3.10 करोड़ रुपये की संपत्ति नीलाम करने का नोटिस चस्पा किया था। यह खबर उनके शुभचिंतकों के लिए काफी निराशाजनक थी। पिछले कुछ दिनों से कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने के बाद यह नई खबर उनके लिए एक बड़ी राहत लेकर आई है। अभिनेता की 12 फिल्मों पर करीब 1200 करोड़ रुपये का बजट होगा और ये अगले दस साल से अधिक के समय में रिलीज होंगी। 

अगले साल से शुरू होगी शूटिंग 
अभिनेता ने अपने मैसेज में बताया कि इस प्रोजेक्ट को फोकस प्रोटेलियम ग्रुप का सहयोग मिल रहा है। इस बड़े प्रोजेक्ट का नाम द किंग ऑफ वंडरफुल वर्ल्ड बताया जा रहा है। शूटिंग 2027 से शुरू होने की संभावना है। राजपाल यादव ने इस डील को अपने सिनेमा के प्रति प्यार और इसे देश व दुनिया तक पहुंचाने का एक शानदार मौका बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें