थाना रोजा अंतर्गत गांव बल्लिया मठिया कॉलोनी के तमाम वाशिंदों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में एकत्र होकर एक महिला द्वारा लगाए गए आरोपों का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया और ज्ञापन के माध्यम से अपनी बात डीएम तक पहुंचाई।
गांव वालों का कहना है कि अनुसूचित जाति की एक महिला ने पुलिस और प्रशासन को गुमराह कर जगतपाल पुत्र राम प्रताप पाल पर झूठे आरोप लगाकर एससीएसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। झूठे केस में फंसाकर पुलिस उसका लाभ उठाना चाहती है। जिस व्यक्ति पर केस दर्ज किया गया है, वह संभ्रांत परिवार का है। ग्रामीणों ने प्रकरण की मजिस्ट्रेटी जांच कराकर न्याय की गुहार लगाई है।
प्रदर्शन करने वालों में बल्लिया की ग्राम प्रधान रेनू देवी के साथ सुधीर पाल, अंकित पाल, नंदलाल, वीरेंद्र कुमार, कालिंद्री पाल, ज्ञानेंद्र पाल, राज कुमार, प्रियंक त्रिपाठी, रीमा, गुड्डी देवीे, कमला देवी, शांती देवी, प्रेमवती, रामलली, रामवती, राधा, राजेश्वरी, जगदीश प्रसाद, अमित कुमार, मुन्नी देवी, दृगपाल, राजेंद्र पाल समेत बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल रहे।