फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: विधायक के नाम से बनाई फर्जी आईडी, मंदिर के निर्माण के लिए मांगे रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भाजपा नेता व ददरौल विधानसभा क्षेत्र से विधायक अरविंद सिंह के नाम की फर्जी फेसबुक आईडी बनाने के बाद उस पर क्यूआर कोड जारी कर हनुमानजी के मंदिर निर्माण के लिए रुपये मांगे गए। विधायक ने मामले में सदर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

अरविंद सिंह के नाम से बनी फेसबुक आईडी पर रविवार की रात लोगाें के पास फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। आईडी पर विधायक का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मिलते फोटो भी लगा था। फर्जी आईडी बनाने वाले ने क्यूआर कोड जारी कर मंदिर निर्माण के लिए दान स्वरूप धनराशि की मांग की।
जानकारी में आने पर विधायक ने खुद ही अपनी फेसबुक आईडी से फर्जी आईडी से सावधान रहने को सतर्क कर दिया। साथ ही सदर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें