फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हादसों में छह कांवड़िये गंभीर रूप से जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सड़क हादसों में छह कांवड़िये गंभीर रूप से घायल हो गए। पांच कांवड़ियों को कलान व तिलहर सीएचसी पर प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन

कलान। पटना देवकली के प्राचीन शिव मदिर पर जलाभिषेक कर शनिवार की रात बाइक से लौट रहे कांवड़िये मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर मदनपुर गांव के पास सामने से आई बाइक से टकरा गए। इस हादसे में फर्रुखाबाद के कायमगंज थानांतर्गत राजा का रामपुर निवासी अशोक व लकी गुंदौरा दाउदपुर निवासी अंकित घायल हो गए।
अशोक व लकी को फर्रुखाबाद और अंकित को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। स्टेट हाईवे पर ही नौगवां मुबारकपुर गांव के पास हुए हादसे में डाक कांवड़ लेकर पटना देवकली मंदिर जा रहे इकरी खेड़ा गांव के अभिषेक बाइक से गिरकर घायल हो गए। उसे फर्रुखाबाद रेफर किया गया है।
विज्ञापन

तिलहर। फर्रुखाबाद के पांचाल घाट गंगाजल भरने जा रहे मोहल्ला दातागंज निवासी मनीष गुप्ता व शिवम गुप्ता रविवार की रात खैरपुर के पास बाइक से कुत्ता टकरा जाने से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके परिजन दोनों को सीएचसी पर लेकर पहुंचे। वहां से मनीष को गंभीरा अवस्था में बरेली के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां उसकी हालत स्थिर बताई गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें