कलान में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जनसमस्याएं सुनते डीएम, एसपी। संवाद
शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को कलान तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में किसानों ने नकली खाद मिलने की शिकायत की। इस पर डीएम ने अधिकारियों को किसानों के रुपये वापस कराने और अन्यथा की स्थिति में रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए। इस दौरान डीएम ने नौ शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया।
समाधान दिवस में डीएम के सामने सर्वाधिक शिकायतें राजस्व विभाग से जुड़ी हुईं पहुंची। कुल 144 में से 80 शिकायतें राजस्व से संबंधित थीं। इसके अलावा पुलिस की 10, विकास विभाग की 22 शिकायतें रहीं। डीएम ने एसडीएम को निर्देश दिए कि लेखपालों के साथ बैठक करें। जिन लेखपालों के क्षेत्र से अधिक शिकायत प्राप्त हो रहीं हैं, वहां टीम भेजकर शिकायतों का निस्तारण कराया जाए। इस दौरान एसपी राजेश एस., एसडीएम कलान चित्रा निर्वाल, सीएमओ डॉ. आरके गौतम आदि मौजूद रहे।