फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली नोट प्रकरण : 10 घंटे चली पूछताछ के बाद हिरासत में लिए गए युवक को संग ले गई दिल्ली पुलिस

Wed, 05 Nov 2025 01:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नकली नोट के मामले में दिल्ली पुलिस 10 घंटे चली पूछताछ के बाद हिरासत में लिए युवक को लेकर चली गई। वहीं, एसपी राजेश द्विवेदी की ओर से गठित टीमों ने मंगलवार को भी अपनी छानबीन की। दिल्ली से आई टीम से मिले इनपुट पर निगरानी तेज कर दी गई है।
विज्ञापन

31 अक्तूबर की रात आई दिल्ली की क्राइम ब्रांच टीम ने चौक कोतवाली क्षेत्र में डेरा डाल दिया था। इसके बाद एक नवंबर की सुबह दिन निकलते ही दबिश देकर चौक कोतवाली क्षेत्र के टायर व्यापारी रवि अरोड़ा को पकड़कर दिल्ली ले गई थी। उसके पास से 18,200 रुपये के नकली नोट भी बरामद हुए थे।
दो दिन चली पूछताछ के बाद सोमवार को दिल्ली पुलिस आरोपी रवि अरोड़ा के साथ दोबारा शाहजहांपुर आई। इस बाद दिल्ली पुलिस ने थाना सदर बाजार क्षेत्र में एक मकान में छापा मारा। मोहल्ला तिलहरजई के विवेक मौर्या को हिरासत में लिया था। 10 घंटे चली पूछताछ के बाद देर रात दिल्ली पुलिस हिरासत में लिए युवक को साथ लिए चली गई। दिल्ली पुलिस के इनपुट पर शाहजहांपुर पुलिस काम कर रही है। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि दिल्ली पुलिस हिरासत में लिए युवक को साथ ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें