ओसीएफ रामलीला में भी शनिवार को श्रीराम राज्याभिषेक लीला का मंचन कर रामलीला का समापन हो गया। इससे पहले डबल स्टोरी क्षेत्र में राजगद्दी शोभायात्रा निकाली गई। बैंड बाजे के साथ निकाली गई शोभायात्रा में आकर्षक सजीव झांकियां भी शामिल की गईं। रथों पर सुसज्जित झांकियां और प्रभु राम के दर्शन कर क्षेत्रवासी प्रफुल्लित हुए। उन्होंनेे देव स्वरूपों का आशीर्वाद प्राप्त किया।
शोभायात्रा का शुभारंभ दीपशिखा महिला कल्याण समिति की कार्यकारी अध्यक्ष केएन महालक्ष्मी ने क्लब की अन्य पदाधिकारियों शिल्पा डोएफोडे, पुष्पा प्रसाद, कायल कुहन, श्रीमती शर्मी, श्रीमती वर्मन आदि के साथ झंडी दिखाकर किया। बैंड बाजे साथ राजगद्दी शोभायात्रा में श्रीगणेश-लक्ष्मी, मां दुर्गा, भगवान विष्णु-लक्ष्मी, शिव-पार्वती, रामभक्त हनुमान, राधा-कृष्ण, केवट संग गंगा पा करते वनवासी राम, मां दुर्गा, ऋषि-मुनि और श्रीराम दरबार की आकर्षक झांकियां शामिल की गईं। क्षेत्र का भ्रमण करने के बाद शोभायात्रा वापस रामलीला मैदान में विसर्जित हुई।
इसके बाद राम-भरत मिलाप लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। भरत मिलाप लीला का ओसीएफ के अस्थाई कार्यभार अधिकारी के सत्यनारायणा, अपर महाप्रबंधक सुकुमार रथ, डॉ. एके वर्मन, एस बनर्जी, हितेश अग्रवाल, कर्नल डीबीएस कुशवाहा, संजय कुमार, सौरभ सिंह, राम मोहन अग्निहोत्री, एके मिश्रा, राजेश कंचन समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी नेताओं ने आनंद लिया। व्यवस्था में निर्देशक सत्य नारायण जुगनू, ज्ञानेंद्र मोहन ज्ञान, गोविंद कृष्ण वाजपेयी, बाल किशन, पैट्रिक दास, एसएल सिंह, जेपीएन सिंह, एके धवन, ओपी मिश्रा, अवधेश वर्मा, जीवन लाल, अरशद आजाद, कौशलेंद्र पांडेय, संजीव आर्य, संजय सक्सेना आदि का योगदान रहा।