फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शानदार कुश्ती जीतने वाले पहलवानों ने बंटोरे इनाम

Sun, 25 Oct 2015 12:11 AM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामलीला मेला में चल रहे दंगल में बाहर से आए नामी पहलवानों ने बेहतरीन कुश्ती दिखाकर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। शानदार कुश्ती जीतने वाले पहलवानों ने इनाम भी बंटोरे।
विज्ञापन

शनिवार को कई रोमांचकारी कुश्ती देखने को मिली। इसमें कलियर शरीफ के नदीम पहलवान एवं राजस्थान के काला बच्चा पहलवान के बीच हुई कश्मकश भरी कुश्ती नदीम ने जीती। नेपाल के पारस थापा पहलवान और राजस्थान के ज्वाला पहलवान के बीच भी कुश्ती का जबरदस्त मुकाबला हुआ। इसमें पारस थापा ने बाजी मारी। कलियर शरीफ के सलमान एवं अंबाला के हरजीत के बीच हुई कुश्ती बराबरी पर छूटी। बिहार के बूटा पहलवान ने हरदोई के मुन्ना को हराया। परसरामपुर के सुरेंद्र ने गोरखपुर के शमशेर को चित किया। कटरा के नरेंद्र ने फतेहगंज के बाबू को पटकनी मारकर बाजी जीती। कलियर के राजा ने कलान के दिलशाद को हराकर कुश्ती जीती। पंजाब के बग्गा पहलवान और दिल्ली के कृष्ण पहलवान के बीच हुई रोमांचकारी कुश्ती बराबरी पर छूटी। एसओ नरेंद्र यादव सहित राजेश खन्ना, फिरोज खां, सजन यादव ने पहलवानों को नकद इनाम दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें