फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ददरौल सीट के प्रत्याशियों पर टिकी निगाहें, जलालाबाद-तिलहर पर भी संशय

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। ददरौल विधानसभा सीट पर भाजपा और सपा के प्रत्याशियों के टिकट पर सभी की निगाहें जमी हुई हैं। अभी तक न भाजपा और न ही सपा ने यहां पर अपने टिकट की स्थिति साफ की है। वहीं जलालाबाद और तिलहर सीट पर भी भाजपा के प्रत्याशी पर संशय बरकरार है। सोमवार को सपा के लिए अभी तक प्रचार कर रहीं सलोना राम कुशवाहा लखनऊ स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचीं और वरिष्ठ नेताओं से मिलीं।
विज्ञापन

भाजपा ने कटरा से वीर विक्रम सिंह प्रिंस, पुवायां से चेतराम और नगर सीट से कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना को टिकट की अधिकृत घोषणा कर दी है। सभी 2017 में जीत हासिल कर चुके हैं। वहीं समाजवादी पार्टी ने भले ही टिकट की आधिकारिक रूप से घोषणा न की हो, लेकिन पांच सीटों पर प्रत्याशी तय माने जा रहे हैं। नगर सीट से जिलाध्यक्ष तनवीर खां, तिलहर से भाजपा छोड़कर आए रोशनलाल वर्मा, कटरा से राजेश यादव, पुवायां से उपेंद्र पाल, जलालाबाद से नीरज मौर्य का टिकट लगभग तय है। ददरौल सीट पर भाजपा और सपा दोनों के लिए ही संशय की स्थिति है। ददरौल में सपा राजेश वर्मा या अवधेश वर्मा अथवा किसी अन्य पर दांव लगा सकती है। वहीं जिस तरह से भाजपा ने अभी तक जिले के अपने किसी मौजूदा विधायक का टिकट नहीं काटा है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि ददरौल में भाजपा फिर से मानवेंद्र सिंह पर दांव लगा सकती है।
हालांकि टिकट के कई अन्य दावेदार भी यहां पर ताल ठोक रहे हैं। वहीं जलालाबाद सीट पर भाजपा पिछड़ी जाति के किसी व्यक्ति को टिकट दे सकती है। तिलहर सीट से सलोना राम कुशवाहा तकरीबन एक साल से सपा के टिकट के लिए प्रयासरत थीं। तिलहर में रोशनलाल वर्मा का टिकट लगभग फाइनल होने के बाद सोमवार को सलोना राम कुशवाहा समर्थकों के साथ लखनऊ पहुंचीं। कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद, सुरेश कुमार खन्ना और ब्रजेश पाठक के अलावा अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि अभी ज्वाइनिंग नहीं हो सकी है। माना जा रहा है कि वह तिलहर से भाजपा प्रत्याशी हो सकती हैं। हालांकि इस सीट पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव भी दावेदारी कर रहे हैं। ऐसे में यह देखना रोचक होगा कि पार्टी किसे टिकट देगी। कई अन्य दावेदार भी इस सीट के लिए टिकट मांग रहे हैं।
विज्ञापन

सपा में शामिल हुए कमल किशोर कठेरिया
राष्ट्रीय बहुजन सामाजिक परिसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व आईआरएस अधिकारी कमल किशोर कठेरिया ने सोमवार को लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सामने पार्टी की सदस्यता ली। उनके साथ शाहजहांपुर के प्रदेश प्रभारी भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा अजयपाल राठौर और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी नरवीर कठेरिया फौजी ने भी सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें