तहसील क्षेत्र में आखिरी चरण में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक स्तर से की गई तैयारियों की फीडबैक लेने आए चुनाव आब्जर्वर जगदीश प्रसाद ने ब्लाक में अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद मतगणना स्थल तथा कई संवेदनशील प्लस बूथों पर जाकर स्थिति का जायजा लिया।
बैठक में उन्होंने कहा कि आयोग के दिशा निर्देशों का पालन करने के साथ ही प्रत्याशी या मतदाता को किसी प्रकार की दिक्कत होने पर उसे संतुष्ट करने का प्रयास होना चाहिए। बोले कि मतदाता निर्भीक होकर मतदान करें, यह प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि कटरी इलाके वाली इस तहसील क्षेत्र में चुनाव को शांतिपूर्वक निपटाने के लिए पूरे क्षेत्र को सात जोन तथा 65 सेक्टरों में बांटा गया है। बैठक के बाद उन्होंने सेठ सियाराम इंटर कालेज में बनाए गए मतगणना स्थल तथा स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने कई गांवों में मतदान स्थलों को भी देखा।