गाजियाबाद में आयोजित आईएमए के वार्षिक सम्मेलन में डॉ. पीके अग्रवाल को अध्यक्ष बनाए जाने पर स्
शाहजहांपुर। गाजियाबाद में आयोजित वार्षिक सम्मेलन में जिले के डॉ. पीके अग्रवाल को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का यूपी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। आईएमए हेडक्वार्टर से आए अतिथि सेक्रेटरी जनरल डॉ. एके नायक की उपस्थिति में डॉ. पीके अग्रवाल को पदभार सौंपा गया।
आईएमए के पूर्व सचिव डॉ. गौरव मिश्रा ने बताया कि लगभग 23 हजार सदस्यों में डॉ. अग्रवाल को उत्तर प्रदेश आईएमए का अध्यक्ष नियुक्त किया जाना शाहजहांपुर के लिए गौरव की बात है। पहली बार शाहजहांपुर से इतने बड़े पद पर नियुक्ति हुई है। इस दौरान डॉ. दीपा सक्सेना, डॉ. आनंद अग्रवाल, डॉ. विकास टंडन को उत्कृष्ट सेवा के लिए पुरस्कृत किया गया। डॉ. गौरव मिश्रा को उत्तर प्रदेश आईएमए के सर्वश्रेष्ठ सचिव का राज्यस्तरीय पुरस्कार दिया गया। उत्तर प्रदेश में आईएमए की 75 ब्रांच में से शाहजहांपुर ब्रांच को श्रेष्ठ ब्रांच का पुरस्कार दिया गया। इस पर शाहजहांपुर आईएमए के सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया है।