फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सब्जी विक्रेता की पिटाई पर जताया आक्रोश

विज्ञापन
एसपी कार्यालय के बाहर पदा​धिकारियों से बात करते सीओ सदर प्रयांक जैन। स्रोत: जागरूक पाठक - फोटो : डीह रजबाहा से निकली जगतपुर माइनर में उगी झाड़ियां।
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दलित सब्जी विक्रेता के साथ मारपीट के मामले में पाॅलिटिकल जस्टिस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पदाधिकारियों के साथ एसपी कार्यालय का घेराव किया। आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के बाद थाने से छोड़ दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की गई।
विज्ञापन

सिंधौली थाना क्षेत्र के पैना बुजुर्ग के रहने वाले दलित समाज के अचल ठेली पर सब्जी बेचने का काम करते हैं। 17 नवंबर को दूसरे गांव के लोगों ने उनको घेरकर लाठी-डंडों से पीटा था। इसका सोशल मीडिया वीडियो वायरल होने पर सिंधौली पुलिस ने आरोपियों का शांतिभंग में चालान कर दिया था।
पुलिस की कार्रवाई में लापरवाही का आरोप लगाते हुए पाॅलिटिकल जस्टिस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश कुमार सिद्धार्थ ने पदाधिकारियों के साथ सोमवार को एसपी कार्यालय का घेराव किया। सीओ सदर प्रयांक जैन ने उनको कार्रवाई के बारे में बताया, लेकिन वे संतुष्ट नहीं हुए। उन्होंने मांग की कि वायरल वीडियो में आरोपियों को पहचान कर जेल भेजा जाए। नहीं तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें