शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को विकास भवन सभागार में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बैठक ली। बैठक में अनुपस्थित होने पर सीएमओ डॉ. विवेक मिश्रा और सहायक श्रमायुक्त नासिर खान से डीएम ने स्पष्टीकरण तलब किया है। विकास कार्याें के भुगतान में देरी करने वाले ग्राम प्रधानों पर निलंबन की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
डीएम ने एक-एक कर सभी विकास कार्यों की डैशबोर्ड पर रैंकिंग की समीक्षा की और संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए। एनआरएलएम एवं फैमिली आईडी कार्य में धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए डीएम ने समस्त बीडीओ को निर्देश दिए कि 30 जून तक निर्धारित लक्ष्यों को पूरा कर लिया जाए। पीएम सूर्य घर योजना में भी निर्धारित लक्ष्य की तुलना में प्रगति असंतोषजनक पाई गई। इस पर डीएम ने सभी अधिकृत वेंडर्स के साथ बैठक आयोजित करने और प्रत्येक को न्यूनतम 20 कनेक्शन का लक्ष्य देने के लिए कहा है।इस दौरान सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह, डीपीआरओ घनश्याम सागर, पीडी अवधेश राम समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।