फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अनुपस्थित एमओ, डॉक्टर और लैब सहायक से स्पष्टीकरण तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने बुधवार को सिंधौली सीएचसी का निरीक्षण किया। बिना पूर्व सूचना के पांच दिन से अनुपस्थित चल रहे एमओ आयुष राजेश कुमार और पीएचसी बिलंदपुर गद्दीपुर से संबद्ध चल रहे लैब सहायक के सीएचसी नहीं आने पर अधीक्षक से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीएचसी पर तैनात डॉ. सलीम उल्ला व डॉ. अंकिता के क्षेत्र में होने की जानकारी स्टाफ द्वारा दी गई। दोनों चिकित्सकों के मोबाइल पर फोन किया गया। मोबाइल बंद जा रहे थे। करीब 1:45 डॉ. सलीम सीएचसी पर वापस आ गए, लेकिन डॉ. अंकिता से संपर्क नहीं हो सका। डॉ. अंकिता से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके अलावा एडीएम ने औषधि कक्ष, ओपीडी आदि का निरीक्षण किया गया। सीएचसी पर अन्य व्यवस्था संतोषजनक पाई गईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें