फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओसीएफ के उत्पाद खरीदने के लिए ऑर्डिनेंस क्लब में उमड़े लोग

विज्ञापन
शाहजहांपुर के ओसीएफ क्लब में आयुध वस्त्र निर्माणी में बनने वाले उत्पादों की लगी प्रदर्शनी में ख? - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। ओसीएफ (ऑर्डिनेंस क्लोदिंग फैक्टरी) में निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी आर्डिनेंस क्लब में लगाई गई है। कुछ उत्पादों को बिक्री के लिए रखा है। मंगलवार को तमाम लोग प्रदर्शनी देखने पहुंचे और उत्पादों की खरीदारी कर घर ले गए। लोग ओसीएफ में निर्मित उत्पादों की गुणवत्ता पर विश्वास जता रहे हैं।
विज्ञापन

ओसीएफ शाहजहांपुर में सेना के लिए विभिन्न उत्पाद बनाए जाते हैं। इनमें खास तौर पर कपड़े तैयार करने का कार्य होता है, जो कि जवानों को सर्दी, गर्मी और बरसात में सुरक्षित रखने में सहयोग करते हैं। ऐसे ही उत्पादों की प्रदर्शनी ऑर्डिनेंस क्लब के हाल में लगाई गई है। इसका उद्घाटन सोमवार को देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये से किया।
ओसीएफ के अस्थायी कार्यभार अधिकारी और अपर महाप्रबंधक ने प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। मंगलवार से प्रदर्शनी आम जनमानस के लिए खोल दी गई। सुबह 10 से शाम पांच बजे तक प्रदर्शनी देखने के लिए तमाम लोग ऑर्डिनेंस क्लब पहुंचे। पहले लोगों ने प्रदर्शनी में रखे गए उत्पादों को देखा और उनकी गुणवत्ता के संबंध में जानकारी ली। फिर प्रदर्शनी हाल में ही बिक्री के लिए रखे उत्पादों को खरीदारी कर घर ले गए।
विज्ञापन

ओसीएफ में निर्मित उत्पादों की बिक्री करने वाले कर्मचारी पंकज गुप्ता ने बताया कि निर्माणी में सेना के जवानों के लिए जैकेट, कोट, कंबल, कैप, मोजे समेत तमाम उत्पाद बनते हैं। बिक्री के लिए कंबल, मोजे, स्वेटर और पैंट-शर्ट का कपड़ा रखा है। यह कपड़ा बहुत ही कम कीमत पर उपलब्ध करवाया जा रहा है, इसलिए इसको खरीदने की होड़ लगी है।
ओसीएफ में बने उत्पादों की प्रदर्शनी देखकर अच्छा लगा। सेना के लिए जिन कपड़ों को तैयार किया जाता है, उनकी गुणवत्ता काबिले तारीफ है। बिक्री के लिए रखे गए कुछ उत्पादों में कंबल खरीदकर घर ले जा रहा हूं। - अनुज सक्सेना
प्रदर्शनी को देखने के साथ ही ओसीएफ में बने उत्पादों में कंबल की खरीदारी भी की है। इसकी गुणवत्ता काफी अच्छी है, बाजार में इतनी कम कीमत पर ऐसा कंबल मिलना मुश्किल है। दूसरों से खरीदारी करने को बोलूंगी। - श्वेता
प्रदर्शनी लगने और ओसीएफ के बने उत्पादों की बिक्री होने की जानकारी मिलने पर देखने आए हैं। सेना के जवानों के लिए फैक्टरी में बनने वाले कपड़े को प्रदर्शनी में देखा। पैंट-शर्ट का कपड़ा और कंबल काफी अच्छा है। - हेतराम
बिक्री के लिए बहुत कम उत्पाद रखे गए हैं। इनकी संख्या बढ़ानी चाहिए। प्रदर्शनी में रखे उत्पादों की गुणवत्ता को लेकर कोई संशय नहीं है। यह उत्पाद सेना के लिए बने हैं, गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाता होगा। - प्रमोद कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें