तिलहर। गांव शेरापुर निवासी रामकिशोर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया है कि शनिवार दोपहर वह गांव कुदकापुर स्थित अपनी आटा चक्की के प्लांट से बाइक लेकर पेट्रोल डलवाने जन्यूरी गांव गया था। आरोप है कि पेट्रोल पंप पर गांव गुवार निवासी बबलू ने अपने भाई रिंकू, अपने बेटे मोनू के अलावा संतू और जितेंद्र के साथ मिलकर उसे घेर लिया। गालियां देते हुए लाठी-डंडों व असलहों से पीटा। जबरन अपनी गाड़ी में डालकर गांव ले जाते हुए रास्ते में मारपीट की। आरोप है कि उन लोगों ने उसे एक घर में बंद करके भी पीटा। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद