फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्साइज की टीम ने तंबाकू व्यापारी के आवास पर मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर (शाहजहांपुर)। सेंट्रल एक्साइज की कानपुर से आई टीम ने नगर में एक तंबाकू व्यापारी के आवास पर छापा मारा और करीब सात घंटे तक अभिलेख खंगाले, पूछताछ की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह लगभग छह बजे नगर के एक प्रमुख तंबाकू व्यापारी के यहां कानपुर से आई सेंट्रल एक्साइज की टीम ने छापा मारा और घर में घुसने के बाद दरवाजे बंद कर लिए। कार्रवाई के दौरान किसी को भी घर में नहीं आने दिया। बताते हैं कि इस दौरान टीम ने अभिलेखों को खंगाला और संबंधित मामले में पूछताछ की। माना जा रहा है कि प्रदेश में कुछ बड़े तंबाकू व्यापारी बिना लाइसेंस के तंबाकू और गुटखा का बड़ा काम कर रहे हैं। उनसे तमाम व्यापारी माल लाते हैं। बड़े व्यापारी के यहां हुई कार्रवाई में खुलासा होने के बाद यहां भी छापा मारा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें