फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएलएड-बीटीसीः पहले दिन शांतिपूर्ण संपन्न हुई चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा

विज्ञापन
बीटीसी/डीएलएड परीक्षा के दौरान निरीक्षण करते प्रभारी बीएल मौर्या व अन्य - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। परीक्षा नियामक प्राधिकारी उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा संचालित डीएलएड/बीटीसी चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा सोमवार को शुरू हो गई। जिले में दो केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें शांतिपूर्ण तरीके से दो पालियों में परीक्षा को संपन्न कराया गया।
विज्ञापन

शहर के देवी प्रसाद इंटर कॉलेज और एबी रिच इंटर कॉलेज में सुबह 10:00 बजे प्रथम पाली की परीक्षा शुरू हुई। दोपहर 12:00 बजे तक होने वाली इस परीक्षा का विषय आरंभिक स्तर पर भाषा एवं गणित के पठन लेखन क्षमता का विकास रहा। शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशासन विषय की परीक्षा दूसरी पाली में दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 तक हुई। पहले दिन की परीक्षा में एबी रिच इंटर कॉलेज केंद्र पर दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, जबकि देवी प्रसाद इंटर कॉलेज ने उपस्थिति शत प्रतिशत रही। दोनों परीक्षा केंद्रों पर कुल 544 प्रशिक्षु पंजीकृत थे।
अतिरिक्त मजिस्ट्रेट वेद सिंह चौहान, डायट प्राचार्य डॉ. अचल कुमार मिश्रा और परीक्षा प्रभारी बीएल मौर्य ने परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। जहां सब कुछ ठीक ठाक मिला। पर्यवेक्षक शशांक पांडे और अमित कुमार के साथ सचल दल के सदस्य अरुण कुमार और वरुणा उपाध्याय के द्वारा परीक्षा कक्षों की सघन निगरानी की गई। परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने में केंद्र व्यवस्थापक अवधेश कुमार सिंह और मिहिर फिलिप के साथ ही रामफल शाक्य, रामकुमार और अनुराग आदि शिक्षकों का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें