फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईवीएम हुई खराब, बाधित हुआ मतदान

विज्ञापन
ईवीएम खराब होने के कारण मतदान के इंतजार में सतवां बुजुर्ग बूथ पर खड़े मतदाता - फोटो : POWAYAN
विज्ञापन
शाहजहांपुर। विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को मतदान शुरू होने के दौरान कई स्थानों पर ईवीएम दगा दे गईं। इससे मतदाताओं को परेशानी उठानी पड़ी। हालांकि बाद में मशीन ठीक कराकर या बदलकर मतदान शुरू कराया गया।
विज्ञापन

मिर्जापुर क्षेत्र के मतदान चार मतदान केंद्रों पर ईवीएम खराब हो जाने से कहीं काफी देर तक मतदान बन्द रहा। ब्लॉक के सिंकन्दरपुर कायस्थान मतदान केंद्र में 186 मतदाता ही मतदान कर पाए थे कि सुबह 10:30 बजे ईवीएम खराब हो गयी। पीठासीन अधिकारी की सूचना पर 12 बजे दूसरी ईवीएम लायी गयी। तब मतदान दुबारा शुरू हो सका। इसी तरह सादिकपुर मतदान केंद्र पर 224 मत डाले जाने के बाद 10:11 बजे ईवीएम खराब हो गयी। 12 बजे ईवीएम बदलने के बाद मतदान शुरू हो सका। पृथ्वीपुर मतदान केंद्र पर सात से आठ बजे तक ईवीएम खराब रही। मोहम्मदपुर गुलड़िया मतदान केंद्र पर भी 7:30 बजे से 8 बजे तक ईवीएम खराब रहने से मतदान बन्द रहा।
पुवायां में सोमवार सुबह सात बजे मतदान शुरू होने की तैयारी की गई, लेकिन गांव रूरा, मोहनपुर, छापाबोझी और खुटार के प्राथमिक स्कूल नंबर एक में ईवीएम धोखा दे गईं। सूचना अधिकारियों को दी गई तो जोनल मिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे और मशीनों को बदलवाया। जोनल मजिस्ट्रेट दानवीर सिंह ने बताया कि जहां से ईवीएम खराब होने की सूचना मिली, वहां मशीनों को सही करवा दिया गया और मतदान शुरू कराया गया।
विज्ञापन

पुवायां के गांव सतवां बुजुर्ग में भी ईवीएम खराब हो गई। इससे आधे घंटे तक मतदान बाधित रहा। बाद में मशीन को सही करवा दिया गया। इसके बाद मतदान शुरू हो सका। वहीं तिलहर विधानसभा के सिंधौली क्षेत्र के बड़ागांव मतदान केंद्र पर बूथ 348 पर पीठासीन अधिकारी की लापरवाही से मशीन स्विच आफ हो गई। इस दौरान एक घंटे मतदान प्रभावित रहा। बाद में दूसरी मशीन लाकर मतदान प्रारंभ कराया गया। सिंधौली क्षेत्र के गांव रहदेवा में ग्रामीणों ने सड़क निर्माण न होने को लेकर मतदान का बहिष्कार किया। इस दौरान लगभग दो घंटे मतदान प्रभावित रहा। बाद में अधिकारियों ने पहुंचकर मतदान प्रारंभ कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें