शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के विधि अध्ययन संकाय में विधिक सेवा दिवस के उपलक्ष्य में संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें आम नागरिकों को समान न्याय, निःशुल्क विधिक सहायता और विधिक सेवा प्राधिकरण की भूमिका के प्रति जागरूक किया गया। वक्ताओं ने कहा कि न्याय पाने का अधिकार हर नागरिक को है। इस मौके पर शपथ भी ली गई।
विज्ञापन
मुख्य वक्ता चीफ डिफेंस काउंसिल दिनेश कुमार मिश्रा ने कहा कि आर्थिक और सामाजिक परिस्थितियां किसी व्यक्ति के न्याय पाने के अधिकार में बाधा नहीं बननी चाहिए। न्याय केवल सक्षम और संपन्न लोगों तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि सभी को विधिक सहायता निःशुल्क मिलनी चाहिए।
असिस्टेंट डिफेंस काउंसिल विवेक शर्मा, विधि अध्ययन संकाय के प्रभारी डॉ. जयशंकर ओझा, डॉ. अनिल कुमार शाह, डॉ. मृदुल शुक्ल, अजीत कुमार, प्रदीप कुमार सिंह और अरविंद कुमार ने भी विचार रखे।