फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जिला स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
सिंधौली में वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करते अशोक यादव। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन की ओर से विकासखंड सिंधौली के महाऊ दुर्ग स्थित वेटलिफ्टिंग सेंटर पर जिला स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में भाग लेकर दमखम दिखाया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बालक वर्ग के 55 किलोग्राम भार वर्ग में कौशल, 60 किलोग्राम में सुनील कुमार, 65 किलोग्राम में यीशु सिंह, 75 किलोग्राम में दिव्यांशु सिंह और 85 किलोग्राम में विजय सिंह यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
बालिका वर्ग के 44 किलोग्राम में निकिता वर्मा, 49 किलोग्राम में रोली वर्मा, 53 किलोग्राम में प्रियांशी देवी प्रथम और उर्वशी द्वितीय रहीं। 57 किलोग्राम में खुशबू प्रथम और नेहा वर्मा द्वितीय, 61 किलोग्राम में शैल्वी मिश्रा प्रथम रहीं। 69 किलोग्राम भार वर्ग में जोहरा खान प्रथम और इशिका गुप्ता द्वितीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि अनिल प्रधान कुमार गुप्ता ने फीता काटकर किया। समापन पर एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार यादव ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। निर्णायक मंडल में दीपक वर्मा ने शामिल रहे। सचिव अजय पाल वर्मा, हरिराम वर्मा, विवेक वर्मा, राम अवतार, हयात अली और मोइन खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें