फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: चार माह के बाद भी सक्रिय नहीं हो पाया एसडीए... निर्माण कार्य अटके

विज्ञापन
वेद प्रकाश गुप्ता, जिलाध्यक्ष, उद्योग व्यापार मंडल, कंछल गुट।
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चार माह बाद भी शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण (एसडीए) पूरी तरह से सक्रिय नहीं हो पाया है। प्लानर और स्टाफ की कमी के चलते व्यावसायिक नक्शे पास नहीं हो पा रहे हैं। प्रक्रिया पूरी नहीं होने की वजह से कई नक्शे अटके हुए हैं। प्लानिंग, नियंत्रण विभाग और कंट्रोल टीम अब तक सक्रिय नहीं हो पाई है। इसके चलने एसडीए सिर्फ कागजों पर सिमट कर रह गया है।
विज्ञापन

पांच फरवरी 2025 को एसडीए की मंजूरी मिली थी। 24 अगस्त को वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने न्यू ककरा सिटी में नगर निगम के गेस्ट हाउस में अस्थायी कार्यालय का शुभारंभ किया। वर्तमान में एसडीए के अध्यक्ष का पद मंडलायुक्त, बरेली के पास है। उपाध्यक्ष डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह हैं। सचिव की जिम्मेदारी सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार के पास है।
एसडीए कार्यालय में पीडब्ल्यूडी के एई संबद्ध हैं, तीन जेई, दाे कंप्यूटर ऑपरेटर, दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तैनात हैं। इतने कम स्टाफ से काम होना संभव नहीं है। किसी भी प्राधिकरण में टाउन प्लानर की भूमिका बहुत अहम होती है। अब तक एसडीए में टाउन प्लानर तैनात नहीं किया गया है। इसकी वजह से व्यावसायिक नक्शे पास नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन

व्यावसायिक और आवासीय के करीब 20 से 25 नक्शों का कार्य अटका हुआ है। चार माह में कुल 15 आवासीय नक्शे ही पास हो पाए हैं। प्लानिंग, नियंत्रण विभाग और कंट्रोल विभाग सक्रिय नहीं है। इसकी वजह से कार्य की गति काफी धीमी है। लोग नक्शा पास कराने के लिए एसडीए के चक्कर लगा रहे हैं।

अवैध निर्माण के विरुद्ध छह नोटिस किए गए जारी
एसडीए का गठन होने के बाद यह उम्मीद थी कि अवैध निर्माण को चिह्नित करके कार्रवाई की जाएगी। एसडीए की तरफ से अब तक अवैध निर्माण के छह नोटिस जारी किए जा रहे हैं। अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पूरी टीम सक्रिय होने के बाद भी एसडीए कार्रवाई करने की स्थिति में ही आ पाएगा।

आर्किटेक्ट और इंजीनियर करा रहे आवेदन
एसडीए में ऑनलाइन आवेदन विभाग की ओर से करीब 15 आर्किटेक्ट और इंजीनियर पंजीकृत किए गए हैं। इनके माध्यम से ही लोग अपना आवेदन करा सकते हैं। निजी और व्यावसायिक भवन के नक्शे इनके माध्यम से ही पंजीकृत किए जा रहे हैं। आवासीय भवन के लिए जमीन के दस्तावेज, आवेदनकर्ता की आईडी जरूरी है। व्यापारी को व्यावसायिक भवन के नक्शे के लिए पहले निवेश मित्र पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। आर्किटेक्ट और इंजीनियर के माध्यम से आवेदन होगा। आवेदन के 15 दिन में रिपोर्ट आना अनिवार्य है।

लोगों से बातचीत
शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण में व्यावसायिक नक्शा पास कराने में व्यापारियों को दिक्कत हो रही है। इसके लिए अधिकारियों से बात की जाएगी जिससे व्यापारी निर्माण कार्य करा सकें।
- वेद प्रकाश गुप्ता, जिलाध्यक्ष, उद्योग व्यापार मंडल, कंछल गुट

एसडीए के शुरू होने बाद से स्टाफ की कमी है। व्यावसायिक नक्शे पास नहीं होने से व्यापारियों को काफी परेशानी कर सामना करना पड़ा है। अगर बगैर नक्शा पास कराए निर्माण कराएंगे तो कार्रवाई हो सकती है।
- नाजिम खां, जिला महामंत्री, उद्योग व्यापार मंडल मिश्र गुट।


टाउन प्लानर और अन्य स्टाफ की तैनाती के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। शासन के निर्देश पर ही तैनाती की जाएगी। इसके बाद एसडीए तेजी से सक्रिय हो जाएगा।
- प्रवेंद्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रट, एसडीए सचिव

वेद प्रकाश गुप्ता, जिलाध्यक्ष, उद्योग व्यापार मंडल, कंछल गुट।

वेद प्रकाश गुप्ता, जिलाध्यक्ष, उद्योग व्यापार मंडल, कंछल गुट।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें