फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: देहरादून एक्सप्रेस से डायमंड की अंगूठी समेत नकदी चोरी

Fri, 07 Jun 2024 03:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। देहरादून एक्सप्रेस में एक युवती का बैग चोरी हो गया। उसमें उनकी डायमंड रिंग और नकदी थी। एक अन्य ट्रेन में गाजियाबाद के यात्री का भी चोरों ने बैग उड़ा लिया। दोनों मामलों में जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


चार जून को देहरादून से गोरखपुर जाने वाली देहरादून एक्सप्रेस (15006) के स्लीपर कोच बी-2 में ब्रज विहार कॉलोनी निवासी वैशाली यात्रा कर रहीं थीं। रात करीब आठ बजे ट्रेन के मुरादाबाद पहुंचने पर वह शौचालय गईं थीं। वापस आने पर उन्हें अपनी सीट पर रखा हरे रंग का बैग नहीं मिला।

वैशाली ने शाहजहांपुर में उतरकर जीआरपी थाने में तहरीर दी। वैशाली ने पुलिस को बताया कि पर्स में डायमंड की अंगूठी, महंगे फोन का चार्जर, पांच हजार रुपये, घड़ी और जरूरी दस्तावेज थे। दूसरी ओर गाजियाबाद के ट्रांस हिंडन के संगम पार्क खेड़ा कॉलोनी के मकान नंबर आरसी-8 निवासी उमेश महतो ने मुकदमा दर्ज कर बताया कि सात मई को परिवार के साथ न्यूजलपाईगुड़ी एक्सप्रेस (12523) में छपरा से नई दिल्ली के लिए सफर कर रहे थे।
विज्ञापन

सुबह छह बजे आंख खुलने पर उनका बैग गायब था। इसमें 25 हजार रुपये, चेकबुक आदि थी। इंस्पेक्टर रेहान अली ने बताया कि महिला का बैग मुरादाबाद में चोरी हुआ। केस को वहीं ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें