शाहजहांपुर में बृहस्पतिवार को नगर निगम का प्रवर्तन दल और यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। इस दौरान दोबारा अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
शाहजहांपुर में नगर निगम के प्रवर्तन दल ने बृहस्पतिवार को अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान केरूगंज से अंटा चौराहा तक सड़क के दोनों ओर दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। फुटपाथ व सड़क पर खड़े वाहनों को हटवाने के साथ ही चालान भी किए गए।
विज्ञापन
शहर में दुकानदारों द्वारा सड़क तक अपनी दुकान का सामान रखकर अतिक्रमण कर लिया जाता है। इसके साथ ही दुकानदारों और ग्राहकों के वाहन भी सड़क पर खड़े कर दिए जाते हैं। इसकी वजह से जाम की समस्या बनी रहती है। जिसको लेकर समाचार पत्रों में खबर प्रकाशित होने के बाद नगर निगम के अधिकारी जागते हैं।
विज्ञापन
पिछले दिनों समाचार प्रकाशित होने पर नगर निगम की उप नगर आयुक्त संगीता कुमारी के नेतृत्व में सदर बाजार से घंटाघर और लाल इमली चौराहा तक दुकानों के बाहर रखा सामान हटवाने के साथ ही वाहन भी साइड में लगवाए गए थे। बृहस्पतिवार को नगर निगम का प्रवर्तन दल और यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया।
इस दौरान दोबारा अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। प्रवर्तन दल के प्रभारी राजेंद्र त्रिपासिया ने बताया की नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र के निर्देश पर अभियान चलाया गया है, जो की आगे भी जारी रहेगा। सभी दुकानदारों से अपील है कि किसी तरह का अतिक्रमण न करें।